फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: 35 लाख की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार, 260 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

Fri, 14 Oct 2022 04:11 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

दोनों आरोपियों में एक बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के मूस्सेपुर निवासी है और दूसरा हल्दौर थाना क्षेत्र के पैंजनिया गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजरौला पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 35 लाख रुपये कीमत की 260 ग्राम हेरोइन बरामद की। दोनों आरोपियों में एक बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के मूस्सेपुर निवासी है और दूसरा हल्दौर थाना क्षेत्र के पैंजनिया गांव का रहने वाला है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन

 
थाना प्रभारी अरिहंत सिद्घार्थ ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खाद गुर्जर चौराहा पर संदिग्ध हालत में बैठे बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के मूस्सेपुर गांव निवासी अक्षय उर्फ अर्जुन और हल्दौर थाना क्षेत्र के पैंजनिया निवासी दुष्यंत को पकड़ा।

तलाशी में दोनों के कब्जे से पुलिस ने 260 ग्राम हेरोइन बरामद की। जिसकी कीमत 35 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस दोनों को थाने लाई। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ मंडी धनौरा अरुण कुमार सिंह का कहना है कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें