फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा-बुलंदशहर गंगा पुल का कार्य अंतिम चरण में : कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

जिले के विरामपुर गांव और बुलंदशहर के ऊंचा गांव को जोड़ने वाला करीब एक किलोमीटर लंबा गंगा पुल अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। पिछले चार वर्षों से निर्माणाधीन यह महत्वपूर्ण परियोजना जल्द ही पूरी होने वाली है जिससे दोनों जिलों के बीच कनेक्टिविटी में सुधार होगा।
उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड की ओर से गंगा नदी पर बुलंदशहर के मड़ैया माली ऊंचागांव से अमरोहा की तहसील हसनपुर के विरामपुर गांव के बीच 1062.65 मीटर लंबा पुल बनाया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट मेथड एंड कंस्ट्रक्शन द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है। दिसंबर 2021 में पुल के निर्माण कार्य की शुरुआत की थी। यह पुल इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह अमरोहा और बुलंदशहर के बीच एक सीधा और कुशल मार्ग प्रदान करेगा। इस पुल के निर्माण पर कुल 8318.90 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है।
विज्ञापन


बुलंदशहर जाने के लिए लगाना पड़ता है लंबा चक्कर
हसनपुर। वर्तमान में, इन दोनों जिलों के बीच यात्रा करने वाले लोगों को या तो लंबा चक्कर लगाना पड़ता है या कम सुविधाजनक मार्गों का उपयोग करना पड़ता है। पुल पर आवागमन शुरू हो जाने से यह स्थिति पूरी तरह बदल जाएगी, जिससे प्रतिदिन हजारों यात्रियों और मालवाहक वाहनों को लाभ मिलेगा। बेहतर कनेक्टिविटी से न केवल व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि कृषि उत्पादों के परिवहन में भी आसानी होगी, जिससे किसानों को उनके उत्पादों का बेहतर मूल्य मिल सकेगा।


गंगा पुल शुरू होने से इन गांवों को होगा फायदा
-विरामपुर गांव के सामने से बनाए जा रहे गंगा पुल को शुरू होने से गांव विरामपुर,लिसड़ा, तरौली, जल्लोपुर, बरतौरा, नबावपुरा, छपना, मटीपुरा, बांसका कला, बांसका खुर्द, सुतावली, मदारीपुर, नयागांव, लालापुर, चंदनपुर खादर, खुर्तिया, दौरारा, फूलपुर, उकावली, गंगेश्वरी समेत 50 से अधिक गांवों को सीधा फायदा होगा।
विज्ञापन



हसनपुर तहसील के गांव विरामपुर के सामने से बुलंदशहर के ऊंचागांव को जोड़ने के लिए गंगा पुल का निर्माण चल रहा है। यह पुल का निर्माण अंतिम चरण में है। पुल पर आवागमन शुरू होने से लोगों को फायदा होगा।पुष्करनाथ चौधरी, एसडीएम हसनपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें