फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: कांवड़ियों के ट्रैक्टर से बाइक की भिड़ंत, दो शिवभक्तों की मौत, गजराैला में हुए हादसों में 11 जख्मी

Mon, 21 Jul 2025 01:01 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा/ गजराैला

सार

संभल के रहने वाले तीन कांवड़ियों की बाइक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की माैत हो गई। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले कांवड़िये - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रजघाट से गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ियों की बाइक में सामने से आ रही शिवभक्तों की ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। रविवार रात 10.15 बजे हाईवे के ओवरब्रिज पर हुए इस हादसे में बाइक सवार कांवड़िये अनुज (22) और नितिन (21) की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों कांवड़िये संभल के हजरत नगर गढ़ी थानाक्षेत्र के गांव फतेहउल्लागंज रहटौल के रहने वाले थे।

विज्ञापन


उनके साथ बाइक पर कांवड़िया अनिकेत भी सवार था। वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। हालत देखकर सीएचसी से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि संभल जिले के तीनों कांवड़ियों की बाइक झनकपुरी गांव के पास दिल्ली हाईवे के ओवरब्रिज से गुजर रही थी कि सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसमें टक्कर मार दी।

ट्रॉली में भी कांवड़िये सवार थे, जो ब्रजघाट से गंगाजल लेकर लौट रहे थे। ट्रॉली में डीजे पर थार्मिक गाने गूंज रहे थे और कांवड़िये उनकी धुनों पर थिरक रहे थे। हादसे से उन कांवड़ियों में अफरा तफरी मच गई। हालांकि उसके बाद भी ट्रैक्टर-ट्रॉली दौड़ाते हुए वे सभी आगे निकल गए। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार कांवड़ियों का दूर तक पता नहीं चला।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बाइक सवार कांवड़ियों के कुछ और भी साथी थे। उनसे पता चला है कि संभल जिले के 30 कांवड़ियों का जत्था बाइक से ब्रजघाट जा रहा था। हादसे के बाद जत्थे में शामिल अन्य बाइक सवार बिना जल लिए गांव लौट गए।

बंद थी ट्रैक्टर की एक लाइट
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे का कारण बने ट्रैक्टर में मुकम्मल हेड लाइट नहीं थी। सिर्फ एक साइड की लाइट जलने से रात के अंधेरे में दूर से यह पता नहीं चल पा रहा था कि यह ट्रैक्टर है। कांवड़ियों की ट्रॉली में तेज आवाज में बज रहे डीजे से ही अनुमान लग रहा था कि शिवभक्तों का कोई वाहन आ रहा है।

विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में 11 कांवड़िये घायल 
गजरौला हाईवे पर अलग- अलग स्थान पर हुए हादसे में 11 कांवड़िये घायल हो गए। उनको उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से घायल कांवड़िये जिला अस्पताल रेफर कर दिए गए।  रामपुर के कोतवाली गंज के पुलिस लाइन निवासी सागर रविवार रात करीब सवा बजे चौपला ओवरब्रिज पर बाइक फिसलने से हादसे का शिकार बने।

डेढ़ बजे रामपुर के बाबा दीप सिंह नगर के मुकेश नाईपुरा सामने बाइक फिसलने के कारण घायल हो गए। रात 2.20 बजे मुरादाबाद के गुलाब वाली चुंगी के अमन, ढाई बजे ताड़ी खाना के विवेक कुमार, अशोक नगर मुरादाबाद के अमन कुमार हादसे का शिकार हो गए। विवेक टूटी पुलिया और अमन राम मंदिर के सामने घायल हुए।

अशोक  नगर के अमन बाइक को ओवरटेक करते समय घायल हुए। करीब पौने चार बजे जलालपुर कलां गांव के सामने हाईवे पर बाइकों की साइड लग जाने से मुरादाबाद के सिविल लाइन के गुरुदेव मौर्य उनका बेटा स्पर्श मौर्य और पड़ोसी अनिकेत घायल हो गए।

सुबह करीब चार बजे चौपला पर बाइक फिसलने से मुरादाबाद के नब्बू नगला के मोंटी, तड़के हुए सड़क हादसे में मुरादाबाद के लाल बाग काली मंदिर मोहल्ले के मयंक और अभिषेक राजपूत की बाइक मोहम्मदाबाद के निकट फिसल गई। इस कारण दोनों घायल हो गए।सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से रेफर कर दिए गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें