फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा: दिल्ली हाईवे पर 30 घंटे के लिए वाहन संचालन पर रोक, हर लेन कांवड़ियों के लिए रिजर्व, पुलिस का सख्त पहरा

Sun, 20 Aug 2023 01:51 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सावन के अंतिम दो सोमवार पर कांवड़ियों की ज्यादा संख्या होने के इनपुट पर यह फैसला लिया गया है। पाबंदी की अवधि में हाईवे पर कार या बाइक भी नहीं जा सकेंगी। 
विज्ञापन
अमरोहा में पुलिस ने लगाया बैरियर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा पुलिस ने जिले में हाईवे पर 30 घंटे के लिए सभी तरह के वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी है। रविवार सुबह छह बजे से सोमवार दोपहर 12 बजे तक हाईवे की हर लेन कांवड़ियों के लिए रिजर्व रहेगी। अभी एक लेन पर कांवड़िये और दूसरी लेन पर दोनों दिशाओं के हल्के वाहनों का संचालन हो रहा था।

विज्ञापन


एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि यह निर्णय सावन के अंतिम दो सोमवार पर कांवड़ियों की ज्यादा संख्या होने के इनपुट पर लिया गया है। पाबंदी की अवधि में हाईवे पर कार या बाइक भी न जा सकें, इसके लिए रविवार सुबह छह बजे से सख्ती बढ़ा दी जाएगी।

छोटे वाहनों के संचालन के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। बस, ट्रक, कंटेनर समेत सभी भारी वाहनों को शुक्रवार शाम छह बजे से ही वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जा रहा है।

मुरादाबाद में सुबह आठ से पाबंदी

मुरादाबाद जिले में हाईवे पर हर तरह के वाहनों की आवाजाही रविवार सुबह आठ बजे से रोकी जाएगी। यह पाबंदी सोमवार सुबह आठ बजे तक रहेगी। इस दौरान कार, बाइक व अन्य छोटे वाहन भी बदले रास्ते से चलाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें