फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा के युवक का बहरीन में अपहरण

Sun, 19 Jun 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
गोवा से बहरीन नौकरी करने गए अमरोहा के युवक का अपहरण कर लिया गया। अपहर्र्ताओं ने उसका मोबाइल भी छीन लिया है। उसने फोन कर किसी तरह परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस विदेश का मामला कहकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन


शहर के जय ओम नगर मोहल्ला निवासी रामरतन सिंह का 28 वर्षीय बेटा पवन कुमार पांच साल से गोवा में था। वह एक होटल में बतौर कैप्टन काम करता था। गोवा में काम करते समय उसने दोस्तों से विदेश जाने के बारे में बातचीत की थी। वीजा बनवाने के बाद वह पांच जून को बहरीन के लिए रवाना हुआ था। बताते हैं कि बहरीन में उसका अपहरण कर लिया गया। 

शुक्रवार शाम करीब सात बजे उसने अपहर्ताओं के चंगुल से ही किसी दूसरे के फोन से परिजनों को खुद के अपहरण की जानकारी दी। बताया कि, उसे उसको बंधक बना लिया गया है और मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। परदेस में बेटे के अपहरण की खबर से परिजन बदहवास हो गए। रात में ही शहर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि यह विदेश का मामला है। इसमें कोतवाली पुलिस कुछ नहीं कर सकती।
विज्ञापन


बाद में परिजनों ने उसके नंबर पर कॉल की तो फोन बंद आया। बेटे के अपहरण हो जाने की खबर से उनका बुरा हाल है। इधर, शनिवार सुबह अपहर्ताओं ने उसकी परिजनों से बात कराई। सुबकते हुए कहा कि वह यहां बंधन में फंसा है। परिजन उस यहां से निकाल ले जाएं। परिजनों को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें। उनका रो रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें