फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: खो-खो में बादशाह, अमरोहा और कोठी खिमतपुर को चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिला स्तरीय बालिका खो-खो प्रतियोगिता में बादशाह, अमरोहा और कोठी खिमतपुर संकुल की टीमों ने अपने-अपने आयु वर्ग में चैंपियनशिप जीती। जीजीआईसी अमरोहा में हुई प्रतियोगिता में सात संकुलों की 15 टीमों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में हिस्सा लिया। अंडर-14 में बादशाह संकुल विजेता और कोठी खिमतपुर उपविजेता रहा।
विज्ञापन

अंडर-17 में अमरोहा संकुल ने पहला और धनौरा ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 में कोठी खिमतपुर विजेता तथा गंगेश्वरी उपविजेता रही। प्रतियोगिता में अमरोहा, गजरौला, धनौरा, बादशाहपुर, गंगेश्वरी, हसनपुर और नारंगपुर संकुल की टीमों ने प्रतिभाग किया।
निर्णायक शिल्पी रानी, सविता, शैली और राजलक्ष्मी ने मुकाबले कराए। समापन पर जीजीआईसी प्रधानाचार्या स्नेहलता ने विजेता-उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि खेलों से छात्राओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है। व्यवस्थाओं में शूरवीर, सुमित, अनिल, मनीष, सुनील भाटी, जय सिंह, गौरव शर्मा, मंजीत सिंह और कपिल कुमार ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें