गैस रिसाव के बाद लोग दहशत में
मटर फ्रोजन प्लांट में गैस रिसाव के बाद सुरक्षा इंतजाम पर सवालिया निशान लगने शुरू हो गए हैं। गनीमत यह रही कि गैस रिसाव के बाद कोई गंभीर रूप से बीमार नहीं हुआ। हालांकि घटना के बाद आसपास के लोग दहशत में दिखाई दिए। रविवार की दोपहर बाद गैस रिसाव के बाद प्रबंधन ने पीड़ितों के उपचार के लिए प्रयास किए। लेकिन घटना के बाद लोग दहशत में रहे। ग्रामीणों ने बताया कि फैक्टरी चांदपुर मार्ग पर स्थित है।
गैस रिसाव के बाद कुछ देर के लिए वहां अफरा तफरी का माहौल रहा। प्रबंधन ने घटना को छिपाने के लिए प्रयास भी किए। लेकिन निजी अस्पताल के स्टाफ से घटना की जानकारी बाहर आ गई। चुचैला कलां के एक ग्रामीण ने बताया कि करीब छह माह पहले भी गांव के ही इरफान नामक युवक काम करने के दौरान प्लांट में घायल हो गया था। बाद में उसकी मौत हो गई थी।
पूर्व में भी जनपद में गैस रिसाव की घटनाएं हो चुकी हैं
जनपद में पहले भी गैस रिसाव की घटनाएं हो चुकी हैं। सामाजिक व किसान संगठन इसके खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। लेकिन प्रशासन की ओर से कोई पुख्ता कार्रवाई नहीं की गई। गजरौला की औद्योगिक इकाइयों में गैस रिसाव की घटनाएं होती रही है। मटर फैक्टरी में हुई गैस रिसाव के बाद प्रशासन को भी इसके प्रति गंभीर होना होगा। वही दूसरी ओरमटर फ्रोजन प्लांट के प्रबंधक मनीष चौधरी का कहना है कि वह निजी कार्य से बाहर हैं। उनको घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है।