फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: ग्रुप से निकालने पर एडमिन को दौड़ा कर पीटा, गालियां भी दी, सदस्य और उसके पिता पर केस

Sat, 08 Nov 2025 07:19 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, डिडाैली

सार

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कटाई गांव में व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर निकाले जाने पर युवक ने अपने पिता के साथ मिलकर ग्रुप एडमिन की पिटाई कर दी। घायल ने कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
अमरोहा पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर निकलने पर युवक ने अपने पिता के साथ मिलकर एडमिन को दौड़ा कर पीटा। जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह जान बचाकर कोतवाली पहुंचे एडमिन ने ग्रुप के सदस्य और उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कटाई गांव में यामीन अली का परिवार रहता है। उनके बेटे शाबुद्दीन में अपने मोबाइल पर ग्राम कटाई 786 नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा है। जिसमें गंगदासपुर गांव का रहने वाला अर्श भी सदस्य के रूप में शामिल था।

आरोप है कि अर्श ने ग्रुप में गाली गलौज की। इसके बाद शाबुद्दीन ने उसे व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर निकाल दिया। इसके बाद अर्श ने व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन शाबुद्दीन के पर्सनल व्हाट्सएप पर गालियां दीं।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह सात बजे ग्रुप एडमिन शाबुद्दीन ने अर्श की शिकायत उसके गांव में जाकर की तो अर्श ने अपने पिता राहिल के साथ मिलकर मारपीट की। साथ ही पिता-पुत्र ने ग्रुप एडमिन शाबुद्दीन को दौड़ा कर पीटा। घटना में शाबुद्दीन सिर में चोट लगने से घायल हो गए।

किसी तरह वहां से जान बचाकर शाबुद्दीन डिडौली कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में अर्श और उसके पिता राहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें