अमरोहा में बीड़ी कारखाने में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग लग गई। माैके पर माैजूद मजदूरों ने भागकर जान बचाई। दमकल टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
संदिग्ध परिस्थितियों में बीड़ी के कारखाने में आग लग गई। थोड़ी देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मजदूरों ने भाग कर जान बचाई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में भारी नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मूलरूप से मेरठ के रहने वाले काशिफ का अमरोहा नगर के मोहल्ला घेर पच्छैया में बीड़ी का कारखाना है। देर शाम कारखाने में मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक संदिग्ध हालात में आग लग गई। इससे पहले मजदूर कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
लपटें सामान छूने लगीं। धुआं उठा देखा आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
बीड़ी कारोबारी काशिफ ने भारी नुकसान होने की बात कही है। वहीं आखिर कारखाने में आग कैसे लगी इसका पता लगाया जा रहा है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण पता किया जा रहा है।