फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला चित्रकला प्रतियोगिता : 19 सितंबर को सम्मानित होंगे मेधावी छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अमर उजाला की ओर से मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित की गई चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभावान व मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम आगामी 19 सितंबर को गजरौला स्थित द ग्रैंड प्लाजा होटल धनौरा रोड पर दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा। समारोह में प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र व मेडल देकर उनकी प्रतिभा को सराहा जाएगा। इस दौरान मेधावी संवाद भी करेंगे।
विज्ञापन

00000000000
ये हैं हमारे विशेष सहयोगी
कालरा इंफ्राडेवलेपर्स प्रा.लि., मानवी केयर मार्केटिंग प्रा. लि., होटल ग्रांड प्लाजा, गोया इंटीरियो प्रा0लि0, ग्लोबल किया गजरौला, नालेज लाइट हाउस सिहाली जागीर, एचएसएस पब्लिक स्कूल हसनपुर, जेबी इंटरनेशनल स्कूल सलेमपुर रोड गजरौला, कारमेल पब्लिक स्कूल नवादा रोड गजरौला, यश पब्लिक इंटर कॉलेज गजरौला, होरीजोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल गजरौला हसनपुर रोड, राजेंद्रा एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गजरौला हसनपुर रोड, श्री नारायण सिंह स्मारक इंटर कॉलेज गजरौला, शैम्फोर्ड फ्यूचरस्टिक स्कूल हसनपुर अतरासी रोड, अकबर कॉर्पोरेशन लिमिटेड, चौधरपुर, एक्सईबीईसी सेल्स आदि।

00000000

लोगों के बयान
बच्चों की रचनात्मकता को उभारने के लिए अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है। ऐसे मंच से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है।- अंशय कालरा, (रोकी जी) निदेशक कालरा इंफ्राडेवलपर्स प्रा.लि. गजरौला
विज्ञापन

कला ही बच्चों की कल्पनाशीलता को पंख देती है। मेधावी छात्र-छात्राओं के इस सम्मान समारोह से जुड़ना हमारे लिए गर्व की बात है।- मनवीर सिंह, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मानवीकेयर मार्केटिंग प्रा.लि.
शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक व कलात्मक गतिविधियों का आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद आवश्यक है।- नमन संधू, प्रबंध निदेशक, द होटल ग्रैंड प्लाजा गजरौला।
अमर उजाला सदैव युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करता रहा है। सभी विजेता और प्रतिभागी बच्चों को हमारी ओर से उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।- अनिल वर्मा, महाप्रबंधक, ग्लोबल किया गजरौला
विद्यार्थियों के भीतर छिपी कलात्मक प्रतिभा को पहचानकर उसे सही दिशा देना ही इस भव्य आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। - सागर गर्ग, निदेशक गोया इंटीरियो प्रा.लि. हसनपुर
चित्रकला मन के भावों को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। इस प्रकार के सम्मान से बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।- खाबर अली खान, संस्थापक, नॉलेज लाइट हाउस सिहाली जागीर
युवा बाल प्रतिभाओं का सम्मान होते देखना बेहद सुखद है। हम इस सामाजिक व शैक्षणिक पहल का हिस्सा बनकर अत्यंत हर्षित हैं।- अंकुर कासिव, प्रधानाचार्य एचएसएस पब्लिक स्कूल हसनपुर
19 सितंबर का यह दिन अमरोहा के चित्रकला के मेधावियों के नाम रहेगा। अमर उजाला का यह आयोजन बच्चों के सपनों को नई उड़ान देगा।- अनिल सिरोही, संस्थापक श्री नारायण स्मारक इंटर कॉलेज गजरौला
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें