बुरावली। विकासखंड गंगेश्वरी क्षेत्र के गांव मुबारिजपुर में ओवरहेड टैंक के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण ने मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। मामले की जांच कराने की मांग की।
गांव मुबारिजपुर में ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने हर घर नल हर घर जल के तहत कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने घटिया सामग्री लगाने का आरोपल गाते हुए प्रदर्शन किया। मामले की जांच कराने की मांग की। ग्राम प्रधान का कहना है कि विभाग के जेई व ठेकेदार पर घटिया सामग्री द्वारा घटिया सामग्री लगाई जा रही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालेें में ग्राम प्रधान विजेन्द्र सिंह, उदयवीर, गोविंद,चंद्रपाल, रामचंद्र, शांति स्वरूप, रूपराम, सुरेंद्र, अतर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे ।