फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तहसील में अधिवक्ता और ग्रामीणों में मारपीट, हंगामा

Wed, 17 May 2023 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। तहसील हसनपुर में अधिवक्ता और ग्रामीणों में मारपीट का मामला सामने आया है। अधिवक्ता ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तहसील में यासीन अधिवक्ता प्रैक्टिस करते हैं। मामला मंगलवार दोपहर का है। अधिवक्ता बंदोबस्त अधिकारी के कार्यालय के नजदीक खड़े हुए थे। इस दौरान किसी मामले में बात करने के आदमपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले कुछ लोग तहसील में पहुंचे। यहां अधिवक्ता से बात करते हुए नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते मारपीट की जाने लगी। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। अधिवक्ता यासीन ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें