फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेकी करने वालों पर बरसती हैं अल्लाह की रहमतें : मौलाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मौलाना आजम सुल्तानपुरी ने कहा कि महिलाएं शहजादी फातिमा के बताए रास्ते पर चलें ताकि उनको अपनी जिंदगी का मकसद ज्ञात हो सके। कहा कि ईमान वाले और नेकी करने वालों पर अल्लाह की रहमतें बरसती हैं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला दरबार ए कलां के अजाखाना जैनब में तफज्जुल हुसैन के चेहलुम की मजलिस आयोजित हुई। जिसमें सोज ओ सलाम मास्टर तबारक अली ने पेश किया। मौलाना आजम सुल्तानपुरी ने कहा कि जो नेकियां इंसान ने अल्लाह के लिए की थी उसका बदला उसको दुनिया में ही दिया जाता है। आगे कहा कि खुदा से डरो और केवल ईमानदारों के ही साथ रहो। मौलाना ने हजरत फातिमा जेहरा की सीरत पर बयान करते हुए कहा कि इस दौर में हमारे लिए जरूरी है कि हम हजरत जेहरा की जिंदगी और उनकी सीरत को अपनों और दूसरों तक पहुंचाएं। महिलाएं शहजादी फातिमा के बताए रास्ते पर चलें ताकि उनको अपनी जिंदगी का मकसद ज्ञात हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें