अमरोहा। बार एसोसिएशन की ओर से होली एवं ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिला जज जफीर अहमद ने कहा कि होली व ईद गंगा-जमनी तहजीब का एक हिस्सा है। इसे सदैव बरकरार रखें।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला जज ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में आपसी एकता व समरसता को जन्म देते हैं। हमें ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित करते रहना चाहिए। जनता को न्याय मिलें इसके लिए बार-बैंच आपसी एकता को बनाएं रखें। जिससे जनता को सस्ता व सुलभ न्याय मिल सकें। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा ने आश्वस्त किया कि समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे। बार एसोसिएशन सदैव बैंच को अपना सहयोग प्रदान करती रहेगी। इस दौरान समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं सचिव नरेंद्र पोसपाल, अवनीश शरण बंसल, कपिल चिकारा, भूरे खां, मेंहदी हसन, मोहम्मद दानिश, अमन त्यागी, दिनेश सिंह, एसपी सिंह, ऋचा सिंह, चंचल सारस्वत, उषा शर्मा आदि मौजूद रहे।
-