फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सीसीटीवी कैमरे से लैस होें नगर के सभी चौक-चौराहे

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। निकाय चुनाव नजदीक है। चार मई को वोट डाले जाएंगे। ऐसे में जगह-जगह लोग चर्चा करते चेयरमैन के प्रत्याशियों का आकलन कर रहे हैं। अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम के तहत महिलाओं ने खुलकर चर्चा की। कहा कि इस बार नगर पालिका का चेयरमैन ऐसा हो जो शहर के विकास के साथ ही शहर की जाम की समस्या से छुटकारा दिलाए।
विज्ञापन

रविवार को हसनपुर के रहरा रोड स्थित अंशु अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में कहा कि इस बार हसनपुर का नगर पालिका अध्यक्ष ऐसा होना चाहिए जो शहर में जरूरत के हिसाब से विकास कार्य कराए। शहर की जाम की समस्या को प्राथमिकता में लेकर इसका समाधान कराए। जिससे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों केे परेशानियों का सामना न करना पड़े। उनका यह भी कहना है कि शहर के प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं, ताकि महिला सुरक्षा एवं अपराधियों पर नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि शहर के पिंक शौचालयों की संख्या बढ़ाई जाए और वहां पर साफ सफाई की जिम्मेदारी महिला सफाई कर्मी को सौंपी जाए, ताकि नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली महिलाओं, छात्राओं और युवतियों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन


क्या बोलीं महिलाएं
शहर में इस बार ऐसा नगर पालिका अध्यक्ष होना चाहिए, जो सड़कों का चौड़ीकरण कराए, ताकि शहर में जाम की समस्या से छुटकारा मिल सके।-पारूल अग्रवाल।
शहर का चेयरमैन इस बार ऐसा होना चाहिए जो नगर में ओपन जिम और पार्कों की व्यवस्था कराए। ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। डोली अग्रवाल।
शहर में चेयरमैन इस बार ऐसा चुना जाना चाहिए जो शहर में पिंक शौचालयों की संख्या बढ़ाए और उनके रख-रखाव व सफाई नियमित रूप से कराए। अंशु अग्रवाल।
नगर पालिका का अध्यक्ष ऐसा होना चाहिए जो शहर में हाईमास्क लाइट और शीतल पेयजल की व्यवस्था कराए। जर्जर तारों को बदलवाए। सीमा अग्रवाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें