हसनपुर। अखिल भारतीय सवर्ण परिषद की बैठक सोमवार को झकड़ी अड्डा पर स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित की गई। जिसमें यूजीसी द्वारा सवर्णों के हितों के विरुद्ध बनाए गए हालिया कानून को लेकर रोष जताया। वक्ताओं ने इसे भेदभावपूर्ण बताते हुए केंद्र सरकार से कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की।
बैठक में पंडित यतींद्र शंकर गौड़ ने कहा कि यदि ये कानून वापस नहीं लिया गया तो सवर्ण समाज के युवाओं का भविष्य अंधकार में चला जाएगा। केंद्र सरकार के द्वारा से ठीक नहीं किया गया है। ऐसे मनमाने नियम बनाकर सवर्ण समाज पर आघात पहंचाने का कार्य किया गया है। इस दौरान हुकुम सिंह, प्रदीप शर्मा, सुखवीर चौहान और सुरमित गुप्ता एवं रविशंकर शर्मा ने प्रमुखता से अपनी बात रखी।
सभी ने एकमत होकर कहा कि सवर्ण समाज के अधिकारों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल्द ही इस संबंध में एक फरवरी को बैठकर कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इस अवसर पर राजीव शर्मा, राहुल शर्मा, पुनीत अग्रवाल, गिरिराज शर्मा, शोभित त्यागी, प्रशांत शर्मा, संजय गुप्ता, डॉ. बलवंत, मुकेश रस्तोगी, मुन्ना चौहान, सुमित गुप्ता और विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।