फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने साहित्यकारों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। अखिल भारतीय साहित्य परिषद व संस्कार भारती की ओर से अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के मौके पर शनिवार की देर शाम काव्य संध्या का आयोजन किया गया। साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से हिंदी भाषा व देशभक्ति का महत्व बताया। परिषद की ओर से साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला महादेव में आयोजित काव्य संध्या में जनपद की वरिष्ठ साहित्यकार शशि त्यागी ने कहा कि आज हिंदी पूरे विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली तीसरी भाषा है। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा व्याकरण व अलंकार के दृष्टिकोण से सर्वाधिक समृद्ध है।
काव्य संध्या में हेमनंदन शर्मा ने हिंदी का गुणगान करते हुए कहा कि सजेगी माथे पर हिंदी तो होगा नाज हिंदी पर चलेगी सांस हिंदी में तो होगा नाज हिंदी पर। कवि दीपक कुमार ने कहा कि मेरे देश में युवाओं का बोलबाला है, युवा शक्ति से मेरा देश निराला है। साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से पूरा माहौल हिंदीमय बना दिया। नरदेव सिंह ने वक्त के साथ साथ बदलते परिवेश में मातृ भाषा को बढ़ावा देने की अपील की गई।
विज्ञापन

साहित्य परिषद की ओर से वरिष्ठ साहित्यकार शशि त्यागी, बांकेलाल सारस्वत, श्योनाथ सिंह को सम्मानित किया गया। इस मौके पर यतींद्र कटारिया, राजकुमार पाल, ब्रहमदेव आर्य, हर्ष अमरोही आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें