फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: स्नान करने आए अलीगढ़ के युवक की गंगा में डूबने से मौत

Wed, 31 May 2023 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। ज्येष्ठ दशहरा पर परिजनों और ममेरे भाइयों के साथ ब्रजघाट गंगा में स्नान कर रहा अलीगढ़ के छर्रा कस्बा निवासी 27 वर्षीय सुरजीत उर्फ लव पुत्र अभिलाष की डूबकर मौत हो गई। काफी देर बाद गोताखोरों को उसका शव मिला। युवक गाजियाबाद में टेंपो चलाता था। हापुड़ पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जिला अलीगढ़ के कस्बा छर्रा में असर का नाला मोहल्ला निवासी युवक गाजियाबाद में रहकर लाल कुआं से चिपियाना तक टेंपो चलाता था। एटा के नगर कोतवाली क्षेत्र के गगनपुर मोहल्ला निवासी कुलदीप व दीप सिंह उसके ममेरे भाई हैं। मंगलवार को ज्येष्ठ दशहरा पर वह ममेरे भाइयों और रिश्तेदारों के साथ टेंपो लेकर ब्रजघाट में गंगा में स्नान करने आया था। एक बजे स्नान करते समय वह गंगा में बैरिकेडिंग को पार कर गहरे जल में चला गया। उसको डूबते देख अन्य श्रद्घालुओं ने शोर मचा दिया। गोताखोर दौड़ पड़े। वह गहरे पानी में समा जाने के कारण हाथ नहीं लगा। दो घंटे बाद तीन बजे गोताखोरों ने उसका शव बरामद किया। गढ़मुक्तेश्वर सीएचसी पहुंचाया गया। यहां से पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हापुड़ जिले की ब्रजघाट चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने बताया कि अलीगढ़ के युवक की गंगा में डूब कर मौत का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें