फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: काम के लिए खेत पर जाने को कहा तो नौकर ने किसान को फावड़े से काट डाला

Wed, 31 May 2023 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरायूं (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव छज्जुपुरा निवासी किसान चंद्रपाल सिंह (50) की उनके ही नौकर ने मंगलवार शाम सात बजे फावड़े से काटकर हत्या कर दी। एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि किसान ने नौकर से खेत पर काम करने के लिए जाने को कहा था, इसी पर उसने उत्तेजित होकर वारदात को अंजाम दे दिया। नौकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

किसान चंद्रपाल सिंह के परिजन खेत पर गए थे। चंद्रपाल के दो नौकर भी खेत पर थे। बेटा सतनाम उनकी दवा लेने धनौरा आया था। चंद्रपाल सिंह अपने घर पर अकेले थे। घर पर साथ में नौकर सुखराज निवासी जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) भी था। चंद्रपाल ने सुखराज से खेत पर काम करने के लिए जाने को कहा। इसी बात पर उत्तेजित होकर उसने चंद्रपाल की फावड़े से गले पर वार कर हत्या कर दी और गेट से कूदकर भाग गया। सुखराज को गेट से कूदते पड़ोसी ने देखा तो शक हुआ। उसने आसपास के लोगों को बुलाया। सभी चंद्रपाल के घर गए तो देखा कि वह खून से लथपथ पड़े हैं। पास में खून से सना फावड़ा भी पड़ा था। ये देख सभी माजरा समझ गए। जानकारी मिलने पर परिजन भी खेत से घर पर आ गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने भी मौके पर पहुच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तीन दिल पहले ही सुखराज को नौकरी पर रखा था चंद्रपाल ने
बछरायूं। चंद्रपाल के पुत्र सतनाम ने बताया कि सुखराज को तीन दिन पहले ही उनके पिता ने नौकरी पर रखा था। बताया जाता है कि चंद्रपाल ठेकेदारों के जरिये बिहार, बंगाल आदि जगह से नौकर को बुलवाते थे। वह आसपास किसानों के यहां भी नौकर भेजते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें