फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आज मैंगो पैक हाउस का उद्घाटन करेंगे कृषि मंत्री, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मंडी समिति में स्थापित मैंगो पैक हाउस का शनिवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही उद्घाटन करेंगे। जिसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले भर के आम और सब्जी व्यापारियों व किसानों को आमंत्रित किया गया है। शुक्रवार को मंडी समिति के अधिकारी कर्मचारी दिन भर पैक हाउस परिसर की साफ-सफाई और कमियों को दुरुस्त करने में लगे रहे। वहीं सुरक्षा के लिहाज से पुलिस के अधिकारियों ने भी खाका तैयार किया है।
विज्ञापन

मंडी समिति में स्थापित मैंगो पैक हाउस को कार्यदायी संस्था ने बृहस्पतिवार को मंडी समिति के हैंडओवर कर दिया था। 17 जून को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पैक हाउस का उद्घाटन करेंगे। कृषि मंत्री के जिले में आने का कार्यक्रम लगभग फाइनल है। पैक हाउस के शुरू होने से सबसे ज्यादा फायदा जिले के आम कारोबारियों को होगा। अब उन्हें लखनऊ और सहारनपुर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। यहीं से उनके आम को बेहतर पैकिंग के साथ देश-विदेश भेजा जा सकेगा। अमरोहा के आम दुनियाभर में मशहूर हैं। यहां से हर साल हजारों टन आम विदेशों को निर्यात किया जाता है, लेकिन मैंगो पैक हाउस नहीं होने के कारण काफी मात्रा में आम और शब्जी खराब हो जाती थी। शनिवार को कृषि मंत्री मैंगो पैक हाउस से 25 टन दशहरी आम से लदे कंटेनर को हरी झंडी दिखाकर दुबई के लिए रवाना करेंगे। ये कंटेनर अमरोहा से मुंबई पहुंचेगा। यहां से समुद्र के रास्ते दुबई जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को डीएम राजेश कुमार त्यागी, उत्तर प्रदेश मंडी परिषद मुख्य अभियंता सत्यप्रकाश व डीडीसी मुरादाबाद गिरधारी लाल, डीडीएम बरेली आलोक गोयल, कृषि उपनिदेशक रामप्रवेश, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार, मंडी सचिव सचिन शर्मा समेत आला अफसरों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मिली छोटी-बड़ी खामियों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कृषि मंत्री के आगमन का कार्यक्रम मिल गया है। तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।
-
आज 10:30 बजे आएंगे कृषि मंत्री, डेढ़ घंटे रुकेंगे
अमरोहा। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही दिल्ली यूपी सदन से सुबह 7:30 बजे कार से अमरोहा के लिए रवाना होंगे। 10:30 बजे मैंगो पैक हाउस मंडी समिति में पहुंचेंगे। यहां मैंगो हाउस का उद्घाटन करेंगे। साथ ही दुबई को भेजे जाने वाले दशहरी आम से भरे कंटेनर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद 12 बजे बाया कार नोएडा के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें