फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विधवा के बेटे से नशे की हालत में कराया इकरारनामा, आरोपी भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अदालत के आदेश पर विधवा के बेटे से नशे की हालत में इकरारनामा कराने के आरोपी दो भाइयों के खिलाफ कोतवाली डिडौली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां एक दलित परिवार रहता है। विधवा का आरोप है कि गांव निवासी बैंक कर्मी बदन सिंह एक बैंक अफसर की हत्या के आरोप में जेल में है। उसका और बदन सिंह का खेत आसपास है। आरोप है कि बदन सिंह के बेटे राष्ट्रीय सिंह व न्याय सिंह कुछ दिन पहले पिता की जमानत कराने के बहाने उसके बेटे को नशा कराकर अपने साथ तहसील ले गए। धोखा देकर बिना रुपये दिए जमीन का इकरारनामा करा लिया।
धोखाधड़ी की जानकारी तब हुई जब आरोपी दो भाई उस जमीन पर खेती करने को लेकर रोकटोक करने लगे। 19 दिसंबर 2022 को आरोपी भाईयों ने उसके घर पर हमला कर दिया। जमीन पर दोबारा से कदम रखने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। मारपीट के साथ ही महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने का भी आरोप है। पीड़िता ने तहरीर दी मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लिहाजा, अदालत की शरण ली। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि अदालत के आदेश पर आरोपी राष्ट्रीय सिंह व न्याय सिंह के खिलाफ छेड़छाड़, धोखाधड़ी व मारपीट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें