रविवार की सुबह नीरू का शव घर में ही फंदे पर लटकता मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मायके वाले भी मौके पर आ गए। उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया।
इसके बाद पुलिस ने नायाब तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा करवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि पुलिस को विवाहिता के शव के पास एक सुसाइड नोट मिला है। हालांकि, पुलिस सुसाइड नोट के बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
इंस्पेक्टर शैलेंद्र चौहान ने बताया कि विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उनकी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।