फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 गांव शामिल होने के बाद 90.03 वर्ग किलो मीटर हो गया नगरपालिका का क्षेत्रफल

सार

सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका अमरोहा का क्षेत्रफल करीब आठ गुना बढ़ गया है।जबकि ग्रामीणों की तरफ से दायर की गई दूसरी याचिका पर सुनवाई नहीं हुई है।ईओ बृजेश सिंह ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में 21 ग्राम पंचायतों के 45 गांवों के शामिल होने के बाद क्षेत्रफल 90.03 वर्ग किलो मीटर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका अमरोहा का क्षेत्रफल करीब आठ गुना बढ़ गया है। पुराने 34 वार्डों के साथ जहां पालिका का दायरा 12.06 वर्ग किलोमीटर था, अब 45 गांव शामिल होने के बाद बढ़कर 90.03 वर्ग किलो मीटर हो गया। अब मुख्यमंत्री नगर सर्जन योजना के तहत होने वाले विकास कार्यों के लिए 7.70 करोड़ रुपये की डिमांड भेजी गई है। नगर पालिका अधिकारियों का दावा है कि धनराशि मिलते ही नवगठित वार्डों में भी सड़क, नाली-नाले, पार्कों और बिजली आदि की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

अमरोहा नगर पालिका के सीमा विस्तार में 21 ग्राम पंचायतों के 45 गांवों को शामिल किया गया है। लेकिन ग्राम पंचायतों से जुड़े ग्राम प्रधान और ग्रामीण सीमा विस्तार के खिलाफ हैं। सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों ने एकजुट होकर न्यायालय की शरण ली है। लेकिन हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद ग्राम प्रधानों की याचिका को खारिज कर दिया है। जबकि ग्रामीणों की तरफ से दायर की गई दूसरी याचिका पर सुनवाई नहीं हुई है। सीमा विस्तार के विरोध में 14 आपत्तियां दर्ज की गई थीं। जिनका निस्तारण कर अधिकारियों ने शासन को भेज दिया है। अभी नगर पालिका क्षेत्र में शामिल सभी 21 ग्राम पंचायतों का अस्तित्व मार्च तक पंचायत राज विभाग में बना रहेगा। ईओ बृजेश सिंह ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में 21 ग्राम पंचायतों के 45 गांवों के शामिल होने के बाद क्षेत्रफल 90.03 वर्ग किलो मीटर हो गया है। इससे पहले 12.06 वर्ग किलो मीटर था। इसके साथ ही आबादी 258814 हो गई है। सभी गांव शहरी हो गए हैं। मार्च के बाद नगर पालिका की तरफ से विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नगर सर्जन योजना के तहत होने वाले विकास कार्यों के लिए 7.70 करोड़ रुपये की डिमांड भेजी गई है। नगर पालिका अधिकारियों का दावा है कि धनराशि मिलते ही नवगठित वार्डों में भी सड़क, नाली-नाले, पार्कों और बिजली आदि की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें