फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: चुनाव के बाद औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि खरीद ने फिर पकड़ी तेजी

Mon, 13 May 2024 05:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। क्षेत्र के गांव मंगरौला में हो रहे गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण के नजदीक खरीदी जा रही औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि के कार्य ने एक बार फिर से चुनाव के बाद तेजी पकड़ ली है। लोकसभा चुनाव के चलते भूमि खरीद के कार्य की गति बहुत धीमी हो गई थी। औद्योगिक गलियारे के लिए 2200 बीघा भूमि चिन्हित की गई थी। जिसमें से 50 प्रतिशत से अधिक भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है।
विज्ञापन

मेरठ से प्रयागराज तक बनाए जा रहे गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण क्षेत्र के गांव मंगरौला में तेजी के साथ हो रहा है। मंगरौला में ही फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। उसी के आसपास गांव मंगरौला, रूस्तमपुर, गांगटकोला आदि गांवों की 2200 बीघा भूमि में औद्योगिक ग्रीन गलियारा बनाए जाने के लिए भूमि चिन्हित की गई। चिन्हित भूमि का अधिग्रहण कराया जा रहा है। लेकिन लोकसभा चुनाव में तहसील के राजस्व अधिकारी ड्यूटी में व्यस्त हो गए थे। इसलिए चिन्हित की गई भूमि की खरीद नहीं हो पाई थी। हालांकि 26 अप्रैल को यहां मतदान होने के बाद एक बार फिर से भूमि खरीद के कार्य ने तेजी पकड़ ली है। पिछले 10 दिनों में करीब 100 बीघा भूमि का बैनामा कराया जा चुका है। औद्योगिक गलियारे के लिए 2200 बीघा भूमि खरीदी जानी है। जबकि अब तक करीब 1200 बीघा भूमि का अधिग्रहण कराया जा चुका है।
बयान: औद्योगिक गलियारो के लिए भूमि अधिग्रहण के कार्य ने चुनाव के बाद एक बार फिर से तेजी पकड़ लिया है। चुनाव के चलते भूमि अधिग्रहण का कार्य प्रभावित हो गया था। सुदीप कुमार, तहसीलदार हसनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें