रहरा/आदमपुर। जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्र के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रहरई गंगेश्वरी का निरीक्षण किया। डीएम ने छात्राओं से विद्यालय में पठन-पाठन के बारे में जानकारी की। पूछा कि सभी शिक्षकअच्छे से पढ़ा रहे हैं या नहीं । इसके बाद डीएम ने मिड डे मील का भी परीक्षण किया। बनाए जा रहे भोजन को भी चेक किया। साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि बच्चों के प्रयोग किए जाने वाले चादर व कपड़ाें की साफ-सफाई के लिए दो वाशिंग मशीन रखवाई जाएं। विद्यालय में गणित व विज्ञान के शिक्षकों की मांग पूरे करने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित दिए।