गजरौला के नाईपुरा में कैंडल जला कर शहीदों को श्रद्धांजलि देते लोग।
- फोटो : amar ujala
जम्मू कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आतंकियों के हमले में 18 जवानों के शहीद होने से नागरिकों में आक्रोश है। सभी धर्म और वर्ग के लोग एक साथ पाकिस्तान के इस कुकृत्य का विरोध जता रहे हैं। मंगलवार को भी जिलेभर में आतंकवाद के खिलाफ लोग सड़क पर उतर आए और पुतले फूंके गए।
आतंकी हमले के विरोध में भाजपाई बुध बाजार चौराहे पर एकत्र हुए। सभी पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने इस कायराना हमले को पाकिस्तान प्रायोजित करार दिया और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंका। मंडल अध्यक्ष थम्मन सिंह चौहान ने कहा कि पाकिस्तान की इस नापाक हरकत के लिए उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।
गुलाम अब्बास किट्टी ने कहा कि केंद्र सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान दो मिनट का मौन रख कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर इस मौके पर जिशान अख्तर, गुलाम हुसैन, दिवेस कुमार, नवजोत सिंह परम सिंह, अरविंद सिंह, आफताब आडवानी आदि थे।वहीं जेएस हिंदू इंटर कालेज में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मौन धारण कर प्रार्थना की। सभी ने एक स्वर में केंद्र सरकार से पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रधानाचार्य डॉ. जीपी सिंह, रहे।