फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दस साल बाद बसंत विहार के 200 घरों को दिखी उम्मीद की 'रोशनी'

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। नगर के बसंत विहार माेहल्ले के दाे सौ घरों को दस साल बाद उम्मीद की रोशनी नजर आई है। उनके मोहल्ले में उसी स्थान पर 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है, जहां पर दस साल पहले नहीं लगने दिया था। बिजली विभाग का दावा है कि दो से तीन दिन में आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। बताते चलें कि बिजली विभाग ने 25 लाख रुपये खर्च कर चार हजार मीटर केबल डाल दिया था, लेकिन जान को खतरा बताते हुए मोहल्लेवासियों ने ट्रांसफार्मर नहीं लगाने दिया था।
विज्ञापन

132 केवीए का बिजलीघर निकट होने के बावजूद बसंत विहार मोहल्ले में चामुंडा मंदिर के निकट की तीन गलियों में करीब दो सौ घरों में अंधेरा रहता था। लोग या तो लैंप से घरों में रोशनी का प्रबंध करते थे या सोलर लाइट ही एकमात्र सहारा था। उनकी बिजली की समस्या को दूर करने के लिए दस साल पूर्व राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत घर-घर बिजली पहुंचाने का काम शुरू किया गया। बिजली विभाग ने मोहल्ले की तीनों गलियों में खंभे लगाकर उन पर करीब चार हजार मीटर केबल भी डाल दिया। जिस पर बिजली विभाग ने 25 लाख रुपये खर्च किए। ट्रांसफार्मर रखने के लिए फाउंडेशन भी बनवा दिया।
मगर अचानक मोहल्लेवासियाें ने ट्रांसफार्मर रखने का विरोध शुरू कर दिया। तर्क दिया कि ट्रांसफार्मर से 11 हजार की लाइन निकाली जाएगी। जिससे उनके साथ हादसे हो सकते हैं। बिजली विभाग ने कई बार प्रयास किया, लेकिन विरोध जारी रहा। जिसके चलते बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर नहीं लगाया। केबल भी जर्जर हो गया। कई स्थानों पर चोर केबल काट कर ले गए। अब दस साल बाद बिजली विभाग ने बसंत विहार मोहल्ले के लोगों की समस्या को बिजनेस प्लान में शामिल किया। जिसके तहत नया 250 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगवाने का निर्णय लिया। जिसका काम शुक्रवार को शुरू किया गया।
विज्ञापन

जेई अजय कुमार का दावा है कि एक दो दिन में आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। इस पर 64 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। जेई का कहना है कि मोहल्ले के लोगों को दस साल बाद बिजली मिलेगी।


कार्य के दौरान गुल रही कई मोहल्लों की आपूर्ति
गजरौला। बसंत विहार मोहल्ले में शुक्रवार को नया ट्रांसफार्मर लगाने का काम किया गया। जिसके चलते बसंत विहार व अतरपुरा मोहल्ले की आपूर्ति बाधित रही। सुबह दस बजे आपूर्ति ठप कर दी गई। दोपहर में दो बजे थोड़ी देर के लिए आपूर्ति मिली। इसके बाद फिर आपूर्ति को ठप कर दिया गया। शाम छह बजे तक बिजली नहीं आई। भीषण गर्मी में आपूर्ति नहीं मिलने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। जेई का कहना है कि काम करने के लिए आपूर्ति बाधित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें