फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: फल कारोबारी की हत्या कर शव नदी में फेंका, सात दिन से था लापता; बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 13 Feb 2023 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि मृतक दानिश अली और आरोपी जहीर के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। ये भी सामने आया कि दानिश अली पर कई लोगों का कर्ज भी था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर कोतवाली क्षेत्र में सात दिन पहले घर से निकले फल कारोबारी की हत्या कर दी गई। उनका शव सोत नदी में पड़ा मिला। कई दिन पानी में रहने के कारण शव पूरी तरह गल गया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


मूल रूप से डिडौली कोतवाली क्षेत्र में जोया के मोहल्ला मुल्लाना निवासी दानिश अली (38) फल का कारोबार करते थे। वर्तमान में वह अपनी पत्नी हिना और दो बच्चों के साथ अमरोहा नगर कोतवाली के मोहल्ला तलवारशाह में किराए पर रहते थे।

पांच फरवरी की शाम को दानिश अली बाइक लेकर घर से निकले थे, लेकिन वह वापस नहीं लौटे। दो दिन तलाश करने के बाद सात फरवरी को परिजनों ने नगर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


रविवार को दानिश का शव अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में सोत नदी में पड़ा मिला। उनकी हत्या कर शव नदी में फेंका गया था। कई दिन तक पानी में पड़ा रहने के कारण शव गल और फूल गया था। रविवार की दोपहर स्थानीय लोगों ने शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी। देहात थाना, नगर कोतवाली और रजबपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मामले में मृतक के भाई मोहसिन की तहरीर पर मोहल्ला तलवारशाह निवासी जहीर और उनके बेटे समीर के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि मृतक दानिश अली और आरोपी जहीर के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। ये भी सामने आया कि दानिश अली पर कई लोगों का कर्ज भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें