फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: लड़की का काला रंग बताकर तोड़ा रिश्ता

Tue, 02 Sep 2025 02:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी एक युवक ने यह कहते हुए रिश्ता तोड़ दिया कि उसकी होने वाली पत्नी का रंग काला है। लड़की पक्ष के लोगों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। अब लड़की पक्ष ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने करीब दो माह पहले सैदनगली थानाक्षेत्र निवासी एक युवक के साथ अपनी बेटी का रिश्ता तय किया था। इसके बाद लड़के व लड़की को आपस में मिलवाया और दोनों की बातचीत कराई। रिश्ता तय होने के बाद दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां शुरू हो गईं। हालांकि अभी शादी की तारीख तय होना बाकी था। इसी बीच लड़के ने शादी से इनकार कर दिया। उसके घर वालों ने वजह पूछी तो उसने कहा कि लड़की का रंग काला है। इस पर लड़के के घरवालों ने फोन करके यह जानकारी लड़की के पिता को दी। लड़की के पिता ने हवाला दिया कि रिश्ता तय होने से पहले यह बात लड़के ने क्यों ने देखी जबकि लड़के का रंग भी गोरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात से खफा होकर लड़की पक्ष के लोगों ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने फोन पर ही लड़के पक्ष से संपर्क करने की कोशिश की। हालांकि मामले में अभी कोई समाधान नहीं निकल पाया है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें