फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बरात चढ़त में हर्ष फायरिंग के बाद घराती-बरातियों में नोकझोंक

Wed, 08 Jul 2026 12:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। बरात चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग हो गई। इसके बाद घराती पक्ष के लोगों ने हर्ष फायरिंग का विरोध किया तो नोकझोंक हो गई। हंगामा होने पर पुलिस पहुंच गई। कई घंटे तक बरात रूकी रही। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

सोमवार की रात को नौगावां सादात क्षेत्र के गांव से एक युवक की बरात सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव में आई थी। बताते हैं कि यहां बरात चढ़त के दौरान एक बराती ने पिस्टल से हर्ष फायरिंग की। जिससे हंगामा हो गया। घरात पक्ष के कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग का विरोध किया तो फायरिंग करने वाले भी अड़ गए। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक जिम्मेदार व्यक्ति को थाने बुलाकर बैठा लिया। बरात भी रुकी रही। बाद देररात दोनों पक्षों में समझौता होने पर बरात की रस्में पूरी की गईं। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि हर्ष फायरिंग का कोई मामला नहीं है। दूल्हे को अंगूठी पहनाने की बात पर नाराजगी की बात सामने आई थी। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें