फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दिनभर हड़ताल के बाद शाम को अधिवक्ता-दरोगा मिले गले

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। मुंसिफ कोर्ट परिसर में अधिवक्ता और दरोगा के बीच मारपीट का मामला बुधवार को भी दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ताओं ने न्यायिक अधिकारियों से मुलाकात की। दिनभर गहमागहमी के बीच देर शाम कोतवाली में दोनों पक्षों को बीच समझौता हो गया। इस दौरान अधिवक्ता और दरोगा को गले भी मिले। अब पुलिस अधिवक्ताओं पर दर्ज प्राथमिकी को रद्द करेगी।
विज्ञापन



मंगलवार को कोतवाली में तैनात दरोगा एवं शहर चौकी इंचार्ज रामप्रकाश सिंह मंगलवार को मुंसिफ कोर्ट गए थे। यहां किसी बात को लेकर क्षेत्र के गांव कालका वाली डगरौली निवासी अधिवक्ता मनीराम और दरोगा रामप्रकाश के बीच मारपीट हो गई थी। दरोगा ने एक न्यायिक अधिकारी के चेंबर में घुसकर किसी तरह जान बचाई थी। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने किसी तरह से दरोगा को सुरक्षित बाहर निकाला था।
दरोगा रामप्रकाश की तहरीर पर मनीराम व उसके दो साथियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व मारपीट आदि धाराओं में कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद से अधिवक्ता मनीराम ने आरोप लगाया था कि बीती चार जनवरी को दारोगा रामप्रकाश ने उनसे अभद्रता की थी। इसका वाद सीजीएम न्यायालय में दायर किया था। मंगलवार को कोर्ट परिसर में पहुंचे दरोगा ने वाद दायर करने को लेकर उनके साथ गाली-गलौज व धक्का-मुक्की के संग मारपीट की। बीच-बचाव के दौरान दारोगा ने वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार शर्मा से भी धक्का-मुक्की की। इसके बाद दरोगा पर कार्रवाई की मांग को लेकर वकीलों ने कोर्ट के बाहर प्रदर्शन किया था। बुधवार को वकीलों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हड़ताल कर दी। तहसील बार ने भी समर्थन दिया।
विज्ञापन

मुंसिफ कोर्ट के वकील अमरोहा में न्यायिक अफसरों से मिले। इसके बाद मुंसिफ कोर्ट बार एसोसिएशन व पुलिस अधिकारियों के बीच कोतवाली में वार्ता हुई। दोनों पक्षों ने इस मामले को निपटाने की बात कही। इसके बाद दरोगा रामप्रकाश व अधिवक्ता मनीराम एक-दूसरे के गले मिले और पुराने सभी गिले शिकवे भुला दिए।
सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। कोई भी पक्ष किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगा। मनीराम व उनके दो साथियों पर दर्ज मुकदमा रद्द किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें