फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आफताब आलम ने लिया नाम वापस, केदारनाथ और गंगा शरण में मुकाबला

Wed, 27 Dec 2023 12:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में मंगलवार को नाम वापसी का दिन रहा। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा करने वाले आफताब आलम ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। जिसके बाद केदारनाथ और गंगा शरण खड़कवंशी के बीच कड़ा मुकाबला होगा। 28 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी से श्योराज सिंह राणा ने बताया कि महासचिव पद पर मंगलसेन शर्मा, नासिर अली, मदन कुमार ने अपने पर्चा वापस ले लिया। इसके बाद अब चंद्रसेन अग्रवाल व सुरमित कुमार गुप्ता के बीच चुनाव होगा। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद से जावेद कैसर व बिजेंद्र गहलोत ने नाम वापस ले लिया। इसलिए रामचंद्र सिंह का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर फतेह सिंह निर्विरोध, कोषाध्यक्ष पद से उदल सिंह के नाम वापसी के बाद धीरेंद्र सिंह का निर्विरोध निर्वाचन, उपसचिव प्रशासन पर केशवराव व रमेशचंद्र में चुनाव होगा। उपसचिव प्रकाशन पर कुलदीप कुमार के नाम वापसी के बाद नईम अहमद, उप सचिव पुस्तकालय पर रमेशचंद्र निर्विरोध निर्वाचित हुए। वरिष्ठ सदस्य के दो पदों पर चरन सिंह व अरविंद कुमार, कनिष्ठ सदस्य के तीन पदों पर संजीव कुमार, सुहैल अहमद व विनोद त्यागी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इस मौके पर शिवचरन सिंह, दिनेश कुमार गुप्ता, ऋषिपाल सिंह चौहान, हरिओम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें