फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बीएड में विश्वविद्यालय टॉपर बनीं अफशां फातिमा, स्वर्ण पदक से सम्मानित

Thu, 06 Aug 2026 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली के दीक्षांत समारोह में नायब अब्बासी डिग्री कॉलेज अमरोहा की बीएड छात्रा अफशां फातिमा को सत्र 2025-26 की अंतिम परीक्षा में पूरे विश्वविद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. लुबना हामिद, संयुक्त सचिव कसीम अशरफ, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. नसीम अहमद, चीफ प्रॉक्टर डॉ. महताब अमरोहवी तथा स्टाफ ने उनका स्वागत कर बधाई दी। कॉलेज अध्यक्ष फिरोज कमाल अब्बासी ने इसे संस्थान की उपलब्धि बताया। अफशां ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, शिक्षकों और निरंतर मेहनत को दिया। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उन्हें जामिया मिल्लिया इस्लामिया से गणित में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक मिल चुका है। वर्तमान में वह अंतरराष्ट्रीय गणित शिक्षिका के रूप में ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और यूके के विद्यार्थियों को पढ़ा रही हैं तथा भविष्य में शोध और शैक्षिक नेतृत्व के क्षेत्र में योगदान देना चाहतीं हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें