चंदौसी। बार एसोसिएशन कार्यकारिणी की एक सभा का आयोजन शनिवार को जिला न्यायालय परिसर बार रूम में किया गया। जिसमें केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आह्वान पर अधिवक्ता उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। कार्यकारिणी ने समस्त अधिवक्ताओं से न्यायिक कार्य न करने की अपील की। इस अवसर पर बार अध्यक्ष मोहम्मद नजर कुरैशी, सचिव सचिन गोयल, तीरथ किशोर यादव, सुनील कुमार सिंह, नितिन कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।