फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बुखार से अधिवक्ता, पीआरडी जवान समेत तीन की मौत, डेंगू के 13 मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा/हसनपुर। जिले में बुखार जान लील रहा है। बृहस्पतिवार को अधिवक्ता, पीआरडी के जवान और छात्र समेत चार की मौत हो गई। जांच में 13 मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा जिला अस्पताल के वार्ड में बुखार के 57 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रझेड़ा निवासी जयचंद चौहान (50) पीआरडी में थे। वर्तमान में उनकी तैनाती दि किसान सहकारी चीनी मिल कालाखेड़ा में गार्ड के रूप में चल रही थी। पिछले सात दिनों से उन्हें बुखार आ रहा था। हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उपचार के लिए मेरठ ले गए। जहां बृहस्पतिवार की सुबह को मौत हो गई। आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव दूल्हेपुर अहीर निवासी डालचंद सिंह (38) सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन में कनिष्ठ सदस्य के रूप में कार्यरत थे। सिविल कोर्ट में ही प्रेक्टिस करते थे। कई दिनों से अधिवक्ता को बुखार आ रहा था। परिजनों ने पहले तो उन्हें हसनपुर में ही निजी चिकित्सक से करवाया। लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उपचार के लिए मेरठ ले गए। जहां बृहस्पतिवार की सुबह मौत हो गई। इसके अलावा अमरोहा नगर में आवास विकास के रहने वाले शौर्य (16) की मौत हो गई। शौर्य को पांच दिन पहले बुखार आया था। उधर, गजरौला के अहरौला तेजवन निवासी राजमिस्त्री राहुल जाटव की पत्नी अंजू को चार दिन पूर्व बुखार आ गया। परिजनों ने उसे गांव में दवाई दिलाई, मगर हालत में सुधार नहीं हुआ। परिजन उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां बुधवार की रात दो बजे उसकी मौत हो गई।

साथी अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

हसनपुर। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के कनिष्ठ सदस्य डालचंद सिंह की बुखार से मौत होने की सूचना से साथी अधिवक्तओं में शोक की लहर दौड़ गई। बृहस्पतिवार को हसनपुर में शोक सभा की गई। जिसमें मृतक अधिवक्ता को श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान अधिवक्ताओं कार्य से विरत रहे। इस मौके पर महासचिव मुस्तजाबुद्दीन, प्रमोद शर्मा, दीनदयाल यादव, सुनील कुमार शर्मा, महेंद्र अग्रवाल, अंशू त्यागी, सतेंद्र पाल, आशुतोष, अखिलेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें