गजरौला। हाईवे पर शहवाजपुर डोर निवासी 60 वर्षीय प्रीतम सिंह पुत्र रतिराम की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे प्राइवेट चालक दूधिया को उपचार के लिए सीएचसी ले गया। जहां पर मृत घोषित कर दिया गया। गांव निवासी प्रीतम सिंह पुत्र दूधिया हैं। वह गजरौला में दूध आपूर्ति करते हैं। मंगलवार को गजरौला में दूध आपूर्ति कर घर जा रहे थे। साढ़े नौ बजे वह नाईपुरा के सामने पहुंचे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने पर पहुचा प्राइवेट एंबुलेंस चालक उनको उपचार के लिए सीएचसी लेकर आया। जहां पर देखते ही चिकित्सक ने देखते ही प्रीतम सिंह को मृत घोषित कर दिया। दूधिया की हादसे में मौत की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि हादसे में दूधिया की मौत का मामला सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।