हसनपुर। महिला अग्रवाल सभा द्वारा स्थापना दिवस कार्यक्रम एवं नववर्ष उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
नगर के एक मैरिज हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की वंदना से हुआ। सभी ने एक दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पंक्चुअलिटी गेम्स, हाऊजी खेली गई। महिलाओं ने कपल डांस तथा सोलो डांस किया। इसके उपरांत सभी को उपहार वितरित किए गए। अध्यक्षा संगीता अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2001 में महिला अग्रवाल सभा की स्थापना हुई थी। जिसे 23 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। महामंत्री अनुभा गर्ग ने कहा कि नव वर्ष से हमारे जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। यहां संरक्षिका रेनू अग्रवाल, मधु सिंघल, सीमा अग्रवाल, कविता अग्रवाल, शैल वाला अग्रवाल, आरती अग्रवाल, नैंसी मित्तल, रश्मि अग्रवाल, चंचल अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल, रमा अग्रवाल, रितु अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, आरती अग्रवाल रहे।