फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अधूरे पड़े तटबंध के निर्माण के लिए प्रशासनिक कवायद शुरू

Sun, 12 May 2024 04:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। शेरपुर से चांदरा फार्म से आगे तक अधूरे पड़े तटबंध के निर्माण के लिए प्रशासनिक कवायद शुरू कर दी गई है। एसडीएम चंद्रकांता ने बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ शेरपुर जाकर मौका मुआयना किया। एसडीएम ने बाढ़ खंड के अधिकारियों को खादर क्षेत्र के गांवों को साल दर साल आने वाली बाढ़ की विभीषिका से बचाने की योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि खादर क्षेत्र के गांवों को बाढ़ की विभीषिका से बचाने के लिए तटबंध का निर्माण कराया गया है। लेकिन गांव शेरपुर से पपसरा तक तटबंध का काम अधूरा पड़ा है। खादर क्षेत्र के गांव रसूलपुर भांवर, पपसरी खादर, मोहसनपुर, सीपीया फार्म, मुकारमपुर, इब्राहीमपुर, शाहजहांपुर, पहाड़पुर, विशावली, सुलतानपुर, रमपुरा खादर, चांदरा फार्म आदि बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित होते हैं। पिछले साल खादर क्षेत्र के गांवों में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी। बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांवों के लोग सालों से तटबंध के अधूरे पड़े निर्माण को पूरा कराने की मांग कर रहे हैं लेकिन शासन से धनराशि का आवंटन नहीं होने की वजह से तटबंध का काम अधूरा पड़ा है। उपजिलाधिकारी चंद्रकांता ने बाढ़ खंड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय रहते बाढ़ से बचाव के उपाय कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें