फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: 81 हजार मतदाताओं का बदल गया पता, 14 हजार डुप्लीकेट वोट कटे

विज्ञापन
अमरोहा के कटरा गुलाम अली के प्राथमिक विद्यालय में बैठे बीएलओ।आर्काइव
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में एसआईआर की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। फिलहाल मतदान केंद्रों पर कैंप आयोजित कर मतदाता सूची को ओर दुरुस्त किया जा रहा है। वहीं, पुनरीक्षण के दौरान जिले में लगभग 81 हजार मतदाताओं का पता बदल गया है, यानी वह दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। इसके अलावा करीब 14 हजार डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची से बाहर कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

एसआईआर के तहत अब मार्किंग का काम अंतिम दौर में चल रहा है। चुनाव आयोग द्वारा शुरू में चार दिसंबर तक गणना प्रपत्रों को भरकर डिजिटाइज्ड करने का समय दिया गया था। लेकिन कई जिलों में गणना प्रपत्रों को काम पूरा न होने के कारण आयोग द्वारा दो बार समय को आगे बढ़ा दिया गया है। अब 26 दिसंबर तक गणना प्रपत्रों को जमा अथवा संशोधन कराने का समय दिया गया है। हालांकि जिले में पहले चरण के दौरान ही गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज्ड करने का काम पूरा कर लिया गया।
मतदाता सूची को और अधिक पारदर्शी बनाए जाने के लिए कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए डीएम ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें मतदाताओं की मैपिंग का काम किया जा रहा है। जिले में चारों विधानसभाओं के 13.70 लाख मतदाताओं को एसआईआर की प्रक्रिया में शामिल किया गया था। जिनके डिजिटाइजेशन का शत प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। इस प्रक्रिया के तहत जिले में 81888 मतदाता स्थायी रूप से दूसरी जगहों पर शिफ्ट हो गए हैं। यानी उनका पता अब बदल चुका है। इसी के साथ जिले में 14992 डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें