फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आदमपुर पुलिस ने गोकशी में लिप्त तीन पर लगाया गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी (अमरोहा)। आदमपुर थाना पुलिस ने गोवंशीय पशुओं की तस्करी व गोवध में लिप्त तीन लोगों को गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार ने बताया कि बिलाल निवासी सिरसी, थाना हजरतनगर गढ़ी जनपद संभल एक तीन सदस्यीय गिरोह संगठित करके गोवध व गो तस्करी करने के कार्य में लिप्त है। इसके गिरोह में नसीम निवासी सिरसी थाना हजरतनगर गढ़ी जनपद संभल व कैफ निवासी शहीद नगर चिकम्बरपुर थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद सक्रिय सदस्य हैं। ये तीनों गैंग बनाकर आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से गोवंशीय पशुओं का वध कर मांस बेचने के अवैध कार्य करते हैं। इनका आदमपुर थाना क्षेत्र व इसके आसपास के क्षेत्रों में आम लोगों में इतना भय व आतंक व्याप्त है कि कोई भी इनके विरुद्ध रिपोर्ट लिखाने व गवाही देने के तैयार नहीं है। इसलिए इनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें