फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बगैर नक्शा पास कराए निर्माण करने वालों पर होगी कार्रवाई

Thu, 02 Mar 2023 12:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। नगरीय क्षेत्र में बगैर मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कार्य करने वालों के खिलाफ पालिका प्रशासन कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। अधिशासी अधिकारी ने पालिका कर्मचारियों को ऐसे लोगों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अधिशासी अधिकारी अरुण कुमार यादव ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में लोग बगैर मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कार्य कर रहे हैं। यह पूरी तरह गलत व गैर कानूनी है। उनका कहना था कि इस संबंध में कई शिकायतें मिल रही थीं। ईओ ने नगर पालिका के कर्मचारियों को नगर के प्रत्येक हिस्से में जाकर हो रहे निर्माण की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कर्मचारियों को निर्माण करने वाले से स्वीकृत मानचित्र की कॉपी साथ लाने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी कि यदि बगैर नक्शा पास कराए निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ईओ ने नगर में बगैर अनुमति के की जा रही आवासीय प्लॉटिंग व व्यवसायिक कांप्लेक्स निर्माण के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें