फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बोर्ड परीक्षा ड्यूटी से नदारद रहने वाले स्टेटिक मजिस्ट्रेट पर एफआईआर के आदेश

Thu, 02 Mar 2023 12:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर डीएम स्टेटिक मजिस्ट्रेट द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन न करने के कारण व बिना बताए अभी तक परीक्षा में नदारद रहने के उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई व एफआईआर के आदेश दिए हैं। वहीं निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शंभू इंटर कॉलेज में स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किए गए ग्राम विकास अधिकारी रजत यादव द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन न करने के कारण व बिना बताए अभी तक परीक्षा में नदारद रहने के दृष्टिगत उन्होंने मामले का संज्ञान लेते हुए ग्राम विकास अधिकारी रजत यादव पर जिला विद्यालय निरीक्षक को एफआईआर कराने तथा मुख्य विकास अधिकारी को विभागीय कार्रवाई कराकर निलंबित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कहा कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बहुत ही महत्वपूर्ण होती हैं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही किया जाना क्षम्य नहीं है। वहीं, हाईस्कूल, इंटर मीडिएट परीक्षा की प्रथम पाली में अंग्रेजी की परीक्षा के मद्देनजर कंट्रोल रूम पहुंच कर निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम से रहनुमा इंटर कॉलेज शेरपुर धनौरा, कृष्णा सारस्वत इंटर कॉलेज घंसुरपुर माफी, खुशहाल इंटर कॉलेज, दया नंद इंटर कॉलेज गजरौला की परीक्षा की स्थिति देखी और रिकार्डिंग सुनी। निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों पर पैनी नजर रखी जाए। चेतावनी देेते हुए कहा कि यदि कोई कक्ष निरीक्षक केंद्र व्यवस्थापक नकल कराने में संलिप्त पाया जाते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान संबंधित शिक्षक व अन्य लगाए गए कंट्रोल रूम में स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें