मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनपद में अवैध ई-रिक्शा संचालन को लेकर बैठक की गई। डीएम ने कहा कि जनपद में जो भी अवैध रिक्शा चल रहे हैं या जो अवैध रिक्शा बनाने का कार्य कर रहे हैं, ऐसे व्यक्तियों को खोज कर उन पर आवश्यक कार्रवाई की जाए। उनसे सामंजस्य बनाया जाए। उनके साथ एक बैठक कर उन्हें जागरूक किया जाए कि वह नए वैध रिक्शा लें या कोई दूसरा रोजगार करें। इसके लिए खादी ग्राम उद्योग या उपायुक्त उद्योग विभाग द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं का लाभ उनकी सहमति के आधार पर उन्हें दिया जाए।
उन्होंने कहा कि जनपद में जो भी अवैध रिक्शा चल रहे हैं, उनके संचालकों की एक सेमिनार गजरौला, धनौरा व अमरोहा में एआरटीओ द्वारा आयोजित की जाए। उन्हें जागरूक किया जाए कि आपका रिक्शा अवैध है, इसे बंद करें वैध रिक्शा लेने के लिए विभागों द्वारा लोन दिलाया जाएगा । इस दौरान एएसपी राजीव कुमार, उपयुक्त उद्योग, लीड बैंक मैनेजर, जिला खादी ग्राम उद्योग अधिकारी आदि मौजूद रहे। संवाद