फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन आरा मशीनें उखड़वाईं, पांच पर रिपोर्ट दर्ज 

Sun, 26 Jun 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
  वन विभाग की टीम ने शहर में क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहीं  तीन आरा मशीनों को ध्वस्त करा दिया। चार आरा मशीनें मौके पर बंद मिलीं। पांच लोगों के खिलाफ अमरोहा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

वन क्षेत्रधिकारी नरेश कुमार जोशी के निर्देश  पर वन दारोगा सुमित कुमार राठी ने अमरोहा के सोनागढ़ बाईपास, धनौरा रोड स्थित इस्लाम नगर और कांकर सराय बाईपास रोड पर अवैध रूप से चल रहीं आरा मशीनों पर छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार आरा मशीनें बंद मिलीं। अवैध चलती पाई गई तीन मशीनों को वन दारोगा ने उखड़वा दिया। वन दारोगा  ने खलील अहमद पुत्र जमील अहमद निवासी बेगम सराय नई बस्ती, सानुल पुत्र तसब्बुर निवासी सिद्धद्वारा, असलम पुत्र इस्लाम निवासी जामा मस्जिद, इकबाल पुत्र खलील निवासी इस्लामनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी के खिलाफ बिना विधिक प्रक्रिया के आरा मसीन संचालन का आरोप लगाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें