फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बेगुनाह लोगों को जेल भेजने का आरोप, लगाया जाम

Mon, 13 Oct 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। पहाड़पुर गांव में तीन हफ्ते पहले हुई घटना में बेगुनाह लोगों को जेल भेजने का आरोप लगाते हुए भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने चांदपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। वह करीब दो घंटे तक सड़क पर बैठे रहे। उनका आरोप था कि पुलिस ने एक जनप्रतिनिधि के दबाव में बेगुनाहों को जेल भेजा है। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

सीओ के निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर जाम खोल दिया गया। भाकियू कार्यकर्ताओं की ओर से एक वीडियो क्लिप भी सीओ को सौंपी गई है। इस क्लिप में जनप्रतिनिधि का करीबी एक ग्रामीण की डंडे से बेरहमी से पिटाई करता दिखाई दे रहा है।
करीब 20 दिन पहले गांव पहाड़पुर निवासी नैन सिंह को अज्ञात लोगों ने हमला कर घायल कर दिया था। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने तीन दिन पहले गांव के तीन लोगों को पकड़ लिया था। इसकी जानकारी भाकियू के पदाधिकारियों को मिली। उन्होंने पुलिस को बताया कि पकड़े गए सभी लोग निर्दोष हैं। भाकियू नेता गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद उन सभी को छोड़ दिया था लेकिन शनिवार की रात उन तीनों को दोबारा पकड़ लिया और उनके खिलाफ जान से मारने की कोशिश की धारा लगा दी।
विज्ञापन

रविवार को आरोपियों के परिवार की महिलाओं के साथ भाकियू कार्यकर्ताओं ने पहले थाने के बाहर प्रदर्शन किया। बाद में करीब एक बजे गोलघर के पास चांदपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पुलिस जनप्रतिनिधि के दबाव में काम कर रही है। बेगुनाह लोगों को जेल भेजा जा रहा है। जाम लगाने की जानकारी मिलने पर मौके पर आई सीओ अंजलि कटारिया ने भाकियू नेताओं से वार्ता की। उन्होंने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। सीओ के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम खोल दिया गया। इस मौके पर भाकियू नेताओं ने सीओ को एक वीडियो क्लिप सौंपी। इसमें नैन सिंह एक युवक की डंडे से बेरहमी से पिटाई करता दिखाई दे रहा है। सीओ ने इस वीडियो की जांच कर कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर सौवीर सिंह, देशराज सिंह, वचन सिंह, रोहताश कुमार, तुषार दाहिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें