अमरोहा। पुलिस ने थाना क्षेत्र में नाबालिग से छेड़खानी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताते हैं कि कई दिन पहले एक गांव में युवक ने नाबालिग से छेड़खानी की थी। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी थाना प्रभारी राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि वांछित चल रहे अंकित निवासी ग्राम बुरावली को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा गांव तरौली निवासी कोशिंदर को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। गांव जयतौली से दिलशाद को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से सट्टा पर्ची, 520 रुपए, पेन बरामद हुए। दौरारा निवासी राहुल एवं कृष्ण अवतार निवासी सिमथला से दस-दस लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।