बुलंदशहर की केडिया डेयरी के संचालक मुकेश केडिया ने बीते साल 23 अगस्त को थाना गजरौला में बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर छींतरा निवासी वरुण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक वरुण की गजरौला में हाईवे किनारे अनवी डेयरी है। वह बुलंदशहर की केडिया डेयरी का दूध अपनी डेयरी में एकत्र कर टैंकर के माध्यम से बरेली भेजता था। दूध कितना और कितनी रकम का हुआ, बरेली जाने वाला टैंकर चालक वरुण को दूध की रसीद लाकर देता। जिसे वह व्हाट्सएप से केडिया डेयरी मालिक को भेज देता। केडिया डेयरी स्वामी वरुण के खाते में रुपये भेज देता था। मगर कुछ दिनों बाद वरुण ने खेल करना शुरू कर दिया। वह धोखाधड़ी कर रसीदों की तारीख बदल कर भेजने लगा। इस तरह उसने 13 लाख 34 हजार रुपये की धोखाधड़ी की। बाद में खेल पकड़ा जाने पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसमें वरुण वांछित चल रहा था। सोमवार को पुलिस ने उसे खाद गुर्जर रोड से पकड़ लिया। सीओ अरुण कुमार सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी का चालान किया जा रहा है।
दोबारा रसीद भेज दी। तारीख बदल कर
भाजपा से जुड़े मनोज गुर्जर का निधन, शव यात्रा में उमड़े लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला। मूलरूप से हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव चमर पतेई निवासी 33 वर्षीय मनोज गुर्जर पुत्र दल सिंह बीते कई साल से परिवार सहित मुरादाबाद में रहते थे। भाजपा से जुड़े मनोज साल भर से बीमार चल रहे थे, लेकिन अब हालात में सुधार हो गया था। रविवार की रात अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर सोमवार की तड़के तीन बजे उनका निधन हो गया। परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। ब्रजघाट में गंगा तट पर दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी शव यात्रा महावीर सिंह, यशपाल सिंह, पंकज पंवार, नृपेंद्र सिंह, जयचंद्र सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक नागर, दिमाग सिंह, शरद जैन, सुनील कोहली, राहुल नौटियाल आदि ने शामिल हो परिवार को सांत्वना दी।