फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता : संजय गंगवार

Tue, 14 Mar 2023 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा आगामी दिनों में निकाय, लोक सभा चुनाव को हर हाल में पार्टी को जीतना है। इसके लिए कार्यकर्ता अभी से पूरी तरह से जुट जाएं। प्रत्याशी चाहे कोई भी हो, हमें उसे जिताने को एकजुट होना होगा।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर जिले के प्रभारी मंत्री गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने चुनाव जीतने के मंत्र देते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव तथा उसके बाद लोकसभा का चुनाव सन्निकट है, जो बहुत ही महत्वपूर्ण चुनाव है। उनको हर हाल में जीतना है। भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बनती है कि अभी से चुनाव में जुट जाएं। प्रत्याशी कोई भी हो हमारा चुनाव चिन्ह कमल का फूल है। हर समय चुनाव के दृष्टि से तैयार रहना चाहिए।
कहा कि डबल इंजन की सरकार में हर वर्ग खुश है। उत्तर प्रदेश में जो गुंडाराज पिछली सरकार में रहा है। उसे योगी सरकार ने नेस्तनाबूद करने का काम किया है। जिला प्रभारी डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, धनौरा विधायक राजीव तरारा, हसनपुर विधायक महेंद्र खड़गवंशी, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला ने भी बैठक को संबोधित किया तथा विकास योजना के बारे में बताया। इस दौरान जिला अध्यक्ष डॉ. ऋषि पाल नागर, राकेश वर्मा, डॉ केएस सैनी, सतीश अग्रवाल, रमेश कलाल, राम सिंह, पूरन सिंह, मनोज शरद गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें