फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घर में घुस कर महिला से मारपीट, बेटियों के कपड़े फाड़ने का आरोप

Wed, 18 Oct 2023 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। थाना क्षेत्र के एक गांव महिला और उसकी बेटियों को पीटने और कपड़े फाड़ने के आरोप में तीन भाइयों और उनके पिता पर अदालत के आदेश पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि उसके खेत के पास एक ग्रामीण की जमीन है। महिला का आरोप है कि पड़ोसी खेत स्वामी झगड़ालू व्यक्ति है। वह और उसके बेटे महिला के खेत की मेड़ को आए दिन काटते रहते हैं। दबंगों ने करीब एक बीघे जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है।
30 मई-23 की सुबह सात बजे महिला अपने घर पर थी, जबकि उसका पति खेत पर काम करने गया था। आरोप है कि पड़ोसी किसान और उसके तीन बेटे जबरन घर में घुस आए। एक ने उसके सिर में डंडा मार दिया। जिससे वह घायल हो गई। उसकी तीनों बेटियां बचाने आईं तो दबंगों ने उनके साथ भी मारपीट की। दबंगों पर बेटियों के कपड़े फाड़ दिए। दुष्कर्म करने की धमकी देने का भी आरोप है। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। जिस पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। अदालत के आदेश पर पुलिस ने नवाबुद्दीन व उसके तीन बेटों नसीम, मुश्तकीम और नईमुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें