फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के ई रिक्शा के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने तीन दिन पूर्व चोरी हुए ई रिक्शा के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

बताते हैं कि कोतवाली क्षेत्र के कनेटा रोड निवासी फैसल पुत्र मुंतयाज की रिक्शा चलाता है। तीन दिन पूर्व वह किसी काम से दि किसान सहकारी चीनी मिल कालाखेड़ा गया था। वहां बाग के पास उसने ई-रिक्शा खड़ा किया था। इसी दरमियान ई-रिक्शा चोरी हो गया था। काफी खोजबीन की थी लेकिन कोई पता नहीं मिला था। पुलिस से मामले की शिकायत की थी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए खोजबीन शुरू की थी। जिसके बाद आरोपी को चोरी के ई रिक्शा के साथ पकड़ लिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान का कहना है कि गांव अगरौला कला निवासी आसमोहम्मद को गिरफ्तार किया गया। उससे चोरी का रिक्शा बरामद किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें